Site icon

रायपुर : आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब…इनको अगली क़िस्त का पैसा मत देना

रायपुर : आखिर मुख्यमंत्री क्यों बोले इनका नाम नोट करो कलेक्टर साहब…इनको अगली क़िस्त का पैसा मत देना

मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर फिदा हुए लोग..भेंट मुलाकात में जमकर लगे ठहाके

रायपुर 4 जून 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अलग-अलग अंदाज में दिख रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर उनका सख्त लहजा रहता है तो वहीं नागरिकों से बातचीत में मजाकिया अंदाज में बात करते दिख रहे हैं।

पखांजूर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब एक हितग्राही सुशील मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसका 1 लाख का कर्ज माफ हुआ है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की क़िस्त भी मिल गयी है। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा इतना सब मिल गया हमारी बहू को क्या दिलाये हो। सुशील मंडल ने जैसे ही बताया अब तक तो कुछ नही दिला पाया। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने नजदीक बैठे कलेक्टर से  मजाकिया अंदाज में कहा, कलेक्टर साहब जब तक ये हमारी बहू को कुछ उपहार ना दिलाये इसे अगली क़िस्त मत जारी करियेगा। मुख्यमंत्री का इतना ही कहना था कि भेंट मुलाकात में बैठे तमाम लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। मुख्यमंत्री के इस मजाकिया अंदाज के आज सभी लोग कायल हो गए।

Exit mobile version