Site icon

सूरजपुर : जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर/ 06 जून 2022

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के पत्र द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सूचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक वेतनमान 18 हजार एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता वेतनमान 15 हजार के एक-एक पद हेतु निर्धारित अवधि 9 माह तक नियुक्ति किये जाने हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में 13 जून 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में आमंत्रित किए गए हैं। यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थायी होंगे तथा निर्धारित एवं नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे।

Exit mobile version