Site icon

जशपुरनगर : कला जत्था-नाचा दल के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की फ्लेगशिप योजनाओं और कार्यक्रमों की दी जा रही है जानकारी

15

ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ प्रचार सामग्री भी निःशुल्क किया जा रहा है वितरण
जशपुरनगर 06 जून 2022

रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था, नाचा दल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुर जिले में चिन्हांकित 45 स्थानों में कला जत्था दल द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है।
जिसके अंतर्गत विगत दिवस 05 जून को अभिनट नाट्य फाउंडेशन रायपुर के कला जत्था दल द्वारा कांसाबेल विकासखंड के बरजोर, बटईकेला और साजापानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसी प्रकार आज फरसाबहार विकासखण्ड के तुमला, खुटगांव और गंझियाडीह में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही विभिन्न योजनाओं पर आधारित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला जशपुर पुस्तिका, जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।
स्थानीय बोली और सरस तरीके से तथा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की फ्लेगशिप योजनाओं गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल, धनवंतरी मेडिकल जैनरिक स्टोर तथा नरवा, गरवा, घुरवा और बारी जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Exit mobile version