Site icon

जशपुरनगर : विधायक विनय भगत ने 85 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का किया वितरण

16

शासन की योजनाओं का लाभ उठाने किया आग्रह
जशपुरनगर 06 जून 2022

जशपुर विधायक विनय भगत आज ग्राम सारूडीह में वृक्षारोपण व वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जशपुर ने कार्यक्रम के दौरान सारूडीह में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने 85 वन अधिकार पट्टा अधिकारियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया।
साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के लिए शासन प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। आप सभी के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आगे बढ़ कर लाभ उठाए एवं अपने आस पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे की हर वर्ग के लोगों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिल सके।

Exit mobile version