Site icon

धमतरी : आरसेटी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन

18

धमतरी 06 जून 2022

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) में 6 मई से 04 जून तक एक माह का ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका समापन शनिवार को हुआ। संस्था की निदेशक ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में जिले के अलग-अलग विकासखण्ड से आए कुल 70 प्रशिक्षुओं को फेसियल, थ्रेडिंग, आईब्रो शेपिंग, मैनीक्योर, पैडिक्योर, डिटेनिंग, थर्मो हब फेसियल, पार्टी मेकअप, बॉडी मसाज, हेयर शेपिंग, ब्राइडल मेकअप आदि की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता की भी जानकारी एवं बाजार सर्वे, बैंकिंग, प्रोजेक्ट आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा बड़ौदा आरसेटी प्रबंधन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार 05 जून को परिसर में केले के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं उसे संवर्द्धन करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यालयीन स्टाफ सहित प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।

Exit mobile version