Site icon

जगदलपुर : कर्मचारी को कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश

जगदलपुर 07 जून 2022

 कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत् चैकीदार सुकालू राम यादव को कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश व सूचना दिया गया है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी ने बताया कि सुकालू राम यादव द्वारा 09 नवम्बर 2021 से लगातार बिना किसी सूचना के अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से स्वेच्छापूर्वक अनुपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि यादव को इस सूचना के माध्यम से अंतिम बार सूचित किया जा रहा है। उन्हें सात दिन के अंदर अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो। उपस्थित नहीं होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता के नियमों के तहत् सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version