Site icon

रायपुर : मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर : मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 07 जून 2022

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय से प्राप्त प्रस्ताव के तहत मिनीमाईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन योजनांतर्गत नागरिकों एवं व्यापार सेवाओं के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन प्रावधानों का भार कम करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के नियम अधिनियमों के सरलीकरण तथा आवश्यक संशोधन एवं विलोपन के प्रावधान सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुवा, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, श्रम विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित आवास पर्यावरण, वित्त, गृह, ऊर्जा, कृषि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version