Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 07 जून 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज की उद्भव दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश के माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

Exit mobile version