Site icon

जशपुरगनर : जिले के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोड़कर बनाया जा रहा है स्वावलंबी

पत्थलगांव और बगीचा की स्व सहायता समूह की महिलाओं को 40-40 यूनिट कुक्कुट इकाई दिया गया
जशपुरगनर 07 जून 2022

जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है।
इसी कड़ी में इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड पत्थलगांव के 8 गोठानों में 40 यूनिट कुक्कुट ईकाई, कांसाबेल के 5 गोठानों में 25 बटेर ईकाई, जशपुर के 4 गोठानों में 40 बतख ईकाई, बगीचा के 8 गोठान में 40 यूनिट कुक्कुट ईकाई, फरसाबहार एवं दुलदुला के एक-एक गोठान में बकरी ईकाई का स्व सहायता समूह की महिलाओं को वितरण किया गया है।

Exit mobile version