Site icon

दुर्ग : सहायक विकास विस्तार अधिकारी सेवानिवृत्त

र्ग 07 जून 2022

जनपद पंचायत धमधा में कार्यरत मुकुंद राम सोनकलिहारी 38 वर्षों की सेवा उपरांत 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए। जनपद पंचायत धमधा के सभा कक्ष में वहां के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जनपद पंचायत धमधा के सीईओ मेश्राम ने कहा कि सोनकलिहारी अपने कर्तव्य को पूरे निष्ठा और ईमानदारी से करते थे, उन्होनें जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में कार्य किया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुभागीय अधिकारी अनूप रमन ने कहा कि सोनकलिहारी मिलनसार और व्यवहार कुशल कर्मचारी थे, वे सभी को साथ लेकर चलते थे।
       सोनकलिहारी को जिला पंचायत दुर्ग में भी भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत के सीईओ ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के कामना करते उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version