Site icon

जगदलपुर : बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर 09 एवं 10 जून को होगी ’अबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुंडा ’ नाटक की प्रस्तुति

सोशल मीडियाइस लेख को शेयर करें

जगदलपुर 08 जून 2022

संस्कृति मंत्रालय भारत शासन के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के द्वारा गुरूवार 09 एवं 10 जून को महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर ’अबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुंडा’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। जिला प्रशासन बस्तर द्वारा जगदलपुर शहर के विभिन्न स्थानों मेें इस नाटक की प्रस्तुति की जा रही है। इसके अंतर्गत 09 जून को शाम 06.30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में इस नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। इसी तरह 10 जून को शहीद पार्क में सुबह 08 बजे सिरहासार चौक के पास शाम 06 बजे तथा दलपत सागर में शाम 08 बजे इस नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।

  📅08 जून 2022

Exit mobile version