Site icon

रायपुर : हैलीपैड पर बच्चे को बुलाकर मुख्यमंत्री ने पूछा नाम, कहा खूब अच्छे से पढ़ना

रायपुर : हैलीपैड पर बच्चे को बुलाकर मुख्यमंत्री ने पूछा नाम, कहा खूब अच्छे से पढ़ना

रायपुर, 11 जून 2022

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पत्थलगांव के बटईकेला ग्राम पहुंचे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देखा कि एक छोटा बच्चा हैलीकाप्टर देखने के लिए हैलीपैड के पास खड़ा है. मुख्यमंत्री ने बच्चे को पास बुलाया और उससे बात कर उसका नाम पूछा . बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया. अजय ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है. मुख्यमंत्री पहली कक्षा के बच्चे के वाक्पटुता से प्रभावित हुए और उससे कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना।

Exit mobile version