Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक श्री अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया

Copy of 99

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अंजनी कुमार सिन्हा का आज सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया। वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री बघेल ने अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और स्वर्गीय श्री सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Exit mobile version