Site icon

रायपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से फोन कर राहुल के कुशलता के संबंध में ली जानकारी

रायपुर 12 जून 2022

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को फोन कर बोरवेल में गिरे राहुल साहू के कुशलता और वर्तमान हालात के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने  राज्यपाल को बताया कि प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ ,सेना सहित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बचाव कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने अभियान की सफलता और राहुल के सकुशल बाहर आने की कामना करते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनसे धैर्य रखने का आग्रह किया है।

Exit mobile version