Site icon

अम्बिकापुर : ​​​​​​​खाद्य मंत्री ने किया प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन

अम्बिकापुर : ​​​​​​​खाद्य मंत्री ने किया प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन

अम्बिकापुर 12 जून 2022

 छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को चौक-चौराहों पर पूर्व सांसाद और विधायकों के प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। खाद्य मंत्री ने सर्वप्रथम दरिमा में एयरपोर्ट चौक के पास भूतपूर्व सांसद स्व. बाबूनाथ सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इसके पश्चात बरगंवा मोड़ पर भूतपूर्व विधायक स्व. मदनगोपाल सिंह की स्मृति में प्रतिमा स्थापना तथा बारगवा चौक पर पूर्व सांसद स्व. चक्रधारी सिंह जी की स्मृति प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। खाद्य मंत्री ने तीनों स्थानों म मूर्ति स्थापना और चौक निर्माण के लिए द्वारा 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि तीनों भूतपूर्व जनप्रतिनिधि सरगुज़ा क्षेत्र में अपनी जनसेवा और सरल, सहज भाव के लिए जाने जाते है। इस दौरान उरकान सिद्दीकी, आदर्श बंसल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version