Site icon

जिले के रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब 7 जून तक रहेंगे बंद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव 01 जून 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी एफएल 2, एफएल 3, रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफएल 4/4 -क क्लब को आगामी 7 जून तक बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा पूर्व में 31 मई तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस अवधि को बढ़ाकर अब 7 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Exit mobile version