Site icon

रायपुर : राज्यपाल ने कबीर जयंती के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 13 जून 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भक्तिकाल के निर्गुण धारा के प्रवर्तक संत कबीर दास महान समाज सुधारक थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की और समाज में फैली कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से आम जनता को भाईचारा, प्रेम, सद्भावना और मानवता का संदेश दिया। उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं।  

Exit mobile version