Site icon

बीजापुर : मंत्री कवासी लखमा ने हितग्राही को सौंपे दो लाख का चेक

25

बीजापुर 16 जून 2022

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर आए उद्योग आबकारी एवं वाणिज्यकर तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने हिंसक वन्यप्राणी के हमला से घायल होने के प्रकरण  में हितग्राही नेहरू ओयाम को दो लाख रूपये का चेक प्रदाय किया। वहीं एक अन्य दिव्यांग हितग्राही को बैटरी चलित ट्राईसिकल भी प्रदान किया।
                   इस अवसर पर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी , जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जनपद पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, डीएफओ अशोक पटेल, जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Exit mobile version