Site icon

रायपुर : बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल

27

मुख्यमंत्री ने ‘बच्चों का नशे की आदत से बचाव, चुनौतियां व समाधान‘ विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री ने आयोग की नई वेबसाइट को किया लॉंच

रायपुर, 17 जून 2022

बच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते है। बच्चों के सामने ऐसी छवि बनाएं, ताकि बच्चे नशे की तरफ आकर्षित न हों। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

Exit mobile version