Site icon

धमतरी : कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

धमतरी 17 जून 2022

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने मृत्यु के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की धमतरी तहसील के ग्राम सेमरा निवासी कु. ज्योति सिन्हा की मृत्यु आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान नवम्बर 2021 में हो गई थी। उनकी माता तोमिन सिन्हा को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है। इसी प्रकार भखारा तहसील के ही ग्राम पुरैना निवासी आनंदराम कोसरे की मृत्यु जनवरी 2022 में पानी में डूबने से हो गई। मृतक के पुत्र एवं आवेदक सुरेश कुमार कोसरे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा कुरूद तहसील के ग्राम बगौद निवासी तरूण कुमार ध्रुव को भी चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनकी पत्नी लीला ठाकुर की मृत्यु अप्रैल 2022 में पानी में डूबने की वजह से हो गई थी। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद ने ग्राम बिरेझर निवासी मुरली साहू की पुत्री कु. नित्या साहू की मृत्यु स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई। आवेदक मुरली साहू को एसडीएम कुरूद ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

Exit mobile version