धमतरी : नगरी तहसील के घुरावड़ में 18 जून को लगेगा राजस्व शिविर
Deepjagriti
धमतरी 17 जून 2022
जिले में 30 मई से आयोजित तहसीलवार राजस्व शिविरों की कड़ी में शनिवार 18 जून को नगरी तहसील के घुरावड़ में शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में ग्राम घुरावड़, अमाली, जैतपुरी और कोरमुड़ के ग्रामीण सम्मिलित होंगे।