Site icon

कोण्डागांव : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन स्थानों पर योग प्रदर्शन का होगा आयोजन

टाटामारी, मां दंतेश्वरी मंदिर बड़ेडोंगर एवं कोण्डागांव स्टेडियम ग्राउण्ड में 21 जून को होगा योगाभ्यास

कोण्डागांव, 17 जून 2022

21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार योगाभ्यास एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन जिले के तीन स्थानों पर किया जायेगा। इसके तहत् केशकाल के ईको पर्यटन क्षेत्र टाटामारी, फरसगांव के बड़ेडोंगर स्थित मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर एवं कोण्डागांव के स्टेडियम ग्राउण्ड में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ियों, ग्राम पंचायतों में योग प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा योग प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके लिए प्रातः 7.00 से 8.00 बजे तक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Exit mobile version