Site icon

कोरिया : कलेक्टर ने दी 40 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कोरिया 17 जून 2022

कलेक्टर ने जिले के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत राज्यसभा सांसद मद के अंतर्गत सांसद के0टी0एस0 तुलसी की अनुशंसा पर 40 लाख रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत शेरी एवं ग्राम पंचायत जोगली में रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
 इसी तरह विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत कलुआ में बसर्रापारा गौठान मार्ग पर घाट कटिंग सह आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल निर्माण एवं ग्राम पंचायत जड़हरी के पटेलपारा में आर.सी.सी. रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त कार्य के लिए जनपद पंचायत भरतपुर एवं खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version