Site icon

रायपुर : राज्यपाल उइके को जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

रायपुर : राज्यपाल  उइके को जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

????????????????????????????????????

रायपुर, 17 जून 2022

 राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। मिश्रा ने राज्यपाल उइके को आगामी 01 जुलाई को आयोजित होने वाले जगन्नाथ रथयात्रा में छेरा-पहरा के प्रथम सेवक के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान मिश्रा ने राज्यपाल उइके को परंपरागत वस्त्र भेंट किया और भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ‘मड़ा’ व ‘खाजा’ भी दिया। 

Exit mobile version