Site icon

रायपुर : दो दिवसीय प्रवास पर कलकत्ता पहुंची राज्यपाल, पूर्वांचल कल्याण आश्रम के वार्षिक समारोह में होंगी शामिल

रायपुर : दो दिवसीय प्रवास पर कलकत्ता पहुंची राज्यपाल, पूर्वांचल कल्याण आश्रम के वार्षिक समारोह में होंगी शामिल

आश्रम के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का किया स्वागत, वार्षिक समारोह में शामिल होने के लिए किया अभिवादन

रायपुर 18 जून 2022

राज्यपाल अनुसुईया अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज राजभवन कलकत्ता पहुंची। अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल पूर्वांचल  कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में शामिल होंगी। 

 कलकत्ता पहुँचने पर पूर्वांचल व कल्याण आश्रम के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल उइके का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को पुनः आमंत्रित कर उनका अभिवादन किया।   इस दौरान एम पी बजाज, डॉ. चुनाराम मुर्मू, संजय रस्तोगी, डॉ. तारा दुगर, सीमा रस्तोगी, शकुंतला बागरी उपस्थित थे।

Exit mobile version