Site icon

धमतरी : जिले में अब तक 38 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

धमतरी 20 जून 2022

जिले में एक जून से अब तक 38 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक नगरी तहसील में 64.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 15.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह मगरलोड तहसील में 49.2 मिलीमीटर, कुकरेल में 35.3 मिलीमीटर, कुरूद में 32 मिलीमीटर और धमतरी तहसील में 31.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
    जिले में आज की औसत वर्षा 5.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जहां आज सबसे अधिक नगरी तहसील में 15.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, वहीं कुकरेल तहसील में आज वर्षा नहीं हुई। इसी तरह आज कुरूद और मगरलोड तहसील में 5.7-5.7 मिलीमीटर, धमतरी तहसील में 2.9 मिलीमीटर और भखारा तहसील में 2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Exit mobile version