Site icon

हरदोई: पूर्व प्रधान के देवर की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क पर पड़ा मिला शव,

87

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरोंध की पूर्व प्रधान आशा सिंह के देवर राजू (45) पुत्र शिवनाथ सिंह की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव अतरौली थाना क्षेत्र में कुरोंध-कौड़िया मार्ग पर बीच सड़क पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक तमंचा भी पड़ा मिला। पास ही राजू की बाइक पड़ी हुई थी। परिजनों के मुताबिक राजू खेत में सब्जी का उत्पादन करता था और फसल बचाने के लिए रात में खेत पर ही रुकता था। माना जा रहा है कि मंगलवार सुबह खेत से मोटरसाइकिल से घर जाते समय गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक का भाई संजय सिंह बाराबंकी जनपद के पट्टूपुर थाने में दीवान है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version