Site icon

रायगढ़ : पानी में डूबने से दो लोगों की असामायिक मृत्यु, सहायता राशि स्वीकृत

रायगढ़, 23 जून 2022

अनुविभाग खरसिया अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत दो लोगों की पानी में डूबने से असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील खरसिया के ग्राम-मदनपुर निवासी आयुषी झा तथा प्रियांशु झा की 19 जून 2022 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता सुमन झा एवं रमन झा को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।

Exit mobile version