Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिए निर्देश

रायपुर, 25 जून 2022

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कवर्धा से लगभग 70 किलोमीटर दूर पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर लौट रही थी। इसमें घायल 15 व्यक्तियों को पास के कुकदूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version