Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सर्वेश्वरी समूह शाखा मंदिर में की पूजा-अर्चना

58927F5837C40E676DB3324CCF482279

रायपुर, 26 जून 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए जशपुर जिले के बगीचा पहुंचे। यहां हेलीपैड से सर्वेश्वरी समूह शाखा मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित बाबा अवधूत भगवान राम के प्रथम शिष्य तपसी राम के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। जशपुर विधायक विनय कुमार भगत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version