Site icon

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद 28 जून 2022

जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। बैठक में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 24 सिंगल विलेज एवं 01 रेट्रोफिटिंग योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत 02 रेट्रोफिटिंग 20 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित ऑनलाइन निविदावार प्राप्त न्यूनतम दरों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. एस. आलोक, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एस.के. धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version