Site icon

बलरामपुर : दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रों को शिक्षा में सहयोग हेतु प्रदान किया गया उपकरण

21

समाज कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय भवन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव ने विकासखंड रामचंद्रपुर ग्राम पंचायत बरवाही के दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्र चंद्रप्रकाश को शिक्षा में सहयोग हेतु स्मार्ट फोन एवं स्मार्ट केन स्टीक का वितरण किया गया।
इसी प्रकार विकासखंड रामचंद्रपुर के नगरा निवासी दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्र राकेश कुमार प्रजापति आत्मज अमरेश्वर प्रजापति को अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा ने शिक्षा में सहयोग हेतु राउटर एवं एण्टी वायरस प्रदान किया गया। इन दोनों दिव्यांग छात्रों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अब ऑनलाईन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे तथा इन्टरनेट के माध्यम से पढ़ाई से संबंधित कई सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर पायेंगे।

Exit mobile version