Site icon

सुकमा : सुगम सड़कों से आश्रम, शाला, चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचना होगा आसान

13

मंत्री लखमा ने किया 12 सुगम सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन
कोंटा में अंबेडकर चौक से सीआरपीएफ बेस कैंप तक की सड़क रात में होगी रोशन
सुकमा 30 जून 2022

 उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कोंटा में  मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत कोंटा विकासखंड अंतर्गत बालक आश्रम कोंटा, चिंतागुफा उपस्वास्थ्य केंद्र, बालक मिडिल स्कूल कोंटा, गोलापल्ली कैंप, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल कोंटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतागुफा, प्राथमिक शाला गंगलेर, हाई स्कूल दोरनापाल, कन्या मिडिल स्कूल ढोंडरा, दोरनापाल में 100 सीटर कन्या आश्रम, मिडिल स्कूल भेज्जी और हाई स्कूल दोरनापाल में पहुंच मार्ग हेतु 1 करोड़ 4 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस  अवसर पर उन्होंने कहा की पहुंच मार्ग बन जाने से बच्चों, आम जनों  को अपने गंतव्य तक जाने में सहूलियत होगी।
मंत्री लखमा ने कोंटा तहसील मुख्यालय में अंबेडकर चौक से सीआरपीएफ बेस कैंप तक लगभग 2 किलोमीटर तक की सड़क में लगे स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। लगभग 2 किलोमीटर की इस सड़क में 60 एलईडी लाइट लगाई गई हैं। स्ट्रीट लाइट के लोकार्पण अवसर पर मंत्री लखमा ने कहा की स्ट्रीट लाइट की मांग लंबे समय से रही, जो आज पूर्ण हुई। इससे अब कोंटा नगर वासियों को रात के समय इस सड़क से आने जाने में सहूलियत होगी। रात के समय में सड़क दुर्घटना का खतरा भी कम होगा। उन्होंने नगरवासियों को स्ट्रीट लाइट के लोकार्पण अवसर पर बधाई दी।

Exit mobile version