Site icon

रायपुर : हमारा प्रयास आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : हमारा प्रयास आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

सर्व आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री और लोगों की मांग पर ‘एक आगर एक कोरी’ घोषणाएं की  

बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख की घोषणा

बैकुंठपुर में बनेगा ट्रांजिस्ट हॉस्टल  

पेसा नियम का ड्राफ्ट तैयार, जल्द मिलेगी केबिनेट से मंजूरी

रायपुर, 03 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित सर्व आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां जन आकांक्षाओं के अनुरूप ‘एक आगर एक कोरी’यानि  21 मांगों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में सर्व आदिवासी समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति देने के साथ ही वहां ट्रांजिस्ट हॉस्टल का निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेसा नियम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। केबिनेट की बैठक में जल्द ही इस मंजूरी दी जाएगी। इस मौके पर सम्मेलन में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने भूपेश कका जय जोहार, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के उद्घोष कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

Exit mobile version