Site icon

रायपुर :मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर 04 जुलाई 2022

मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर रायपुर के मौसम वैज्ञनिक ने आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के विभिन्न संभागों में वर्षा संबंधी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की  है। इसी तरह से रायपुर और दुर्ग संभागों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Exit mobile version