Site icon

राज्य सरकार के जनरल प्रमोशन के फैसले का एनएसयूआई ने किया स्वागत

97

राजनांदगांव- एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा एवं एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा फस्र्ट ईयर एवं सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने के फैसले का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल उच्चशिक्षा मंत्री  उमेश पटेल  एवं छात्रों की आवाज को सर्वप्रथम उठाने वाले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आभार जताया।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विप्लव शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की संवेदनशील सरकार ने प्रदेश के लाखों छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य के प्रति अपनी जवाबदारी निभाते हुए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा  नहीं लेने का निर्णय लिया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है एक ओर जहां छात्र अपने परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त थे दूसरी ओर उनके माता-पिता उनके स्वास्थय को लेकर चिंतित थे कोरोना वायरस से बचाओ फिजिकल डिस्टेंसिंग है ऐसे में परीक्षा ना करवाना सरकार ने सही समझकर दूसरा रास्ता निकाला है साथ ही शर्मा ने कहा कि प्राइवेट एवं टेक्निकल विश्वविद्यालय के छात्रों को भी जनरल प्रमोशन का लाभ मिले इसके लिए भी शिक्षा मंत्री से एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल द्वारा चर्चा की गई है जल्द ही इस पर भी सकारात्मक निर्णय आने की संभावना है।सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार  छात्रों को असाइनमेंट व आंतरिक मूल्यांकन और गत परीक्षा के आधार पर प्रमोट किया जाएगा जो छात्रों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है राजनांदगांव एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version