Site icon

मुंगेली : सैन्य बल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को कोचिंग संचालक जायसवाल ने युवाओं को सफल होने दिया मार्गदर्शन

14

मुंगेली 06 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं सैन्य बल भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज परसेप्शन आईएएस अकादमी रायपुर के संचालक  राहुल जायसवाल द्वारा युवाओं की कक्षा लेकर उन्हें सफल होने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षणगण तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Exit mobile version