Site icon

मुंगेली : कलेक्टर ने किया एसडीएम और तहसील कार्यालय पथरिया एवं उप तहसील कार्यालय सरगांव का निरीक्षण

राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण नहीं होने पर जताई नाराजगी

मुंगेली 09 जुलाई 2022

कलेक्टर राहुल देव ने कल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और तहसील कार्यालय पथरिया एवं उप तहसील कार्यालय सरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां राजस्व, न्यायालय एवं दाण्डिक अपील के लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों से संबंधित पंजियों का भी अवलोकन किया और लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निराकरण आगामी 15 दिवस में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाएं। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली अमित कुमार, पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल मौजूद थी।

Exit mobile version