Site icon

कलेक्टर ने चिखली वार्ड में 19 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी का किया निरीक्षण

10

पानी सप्लाई का कार्य शीघ्र आरंभ करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 03 जून 2020। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज नगर निगम के चिखली वार्ड में पानी टंकी का निरीक्षण किया। साढ़े 19 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी का निर्माण अमृत मिशन योजना के तहत किया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर श्री वर्मा ने पानी टंकी से पानी सप्लाई का कार्य शीघ्र ही आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेल्वे क्रासिंग क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, इंजीनियर श्री दीपक जोशी एवं नगर निगम के श्री अतुल चोपड़ा उपस्थित थे।

Exit mobile version