Site icon

कोरिया : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू आज लेंगे समीक्षा बैठक

कोरिया 11 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू 12 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों से भेंट व चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे शाम 4:30 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को ही सायं 5:30 बजे सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा एवं सदस्य महेश चंद्रवंशी एवं सचिव भी उनके साथ रहेंगे।

Exit mobile version