Site icon

सूरजपुर : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर/11 जुलाई 2022

अनुविभागीय अधिकारी रा. सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड सूरजपुर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान जुड़वानी, पसला, शिवनन्दनपुर एवं राजापुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। जिसके लिए आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय शासकीय उचित मुल्य दूकान के संचालन हेतु 25 जुलाई 2022 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक इस कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। बाद में प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Exit mobile version