Site icon

रायपुर : जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग के लिए 2.57 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर 12 जुलाई 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत बोहिरगांव जलाशय का शीर्ष तथा स्पील चैनल का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 57 लाख तीन हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 188 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version