Site icon

मुख्यमंत्री का कड़ा एक्शन, IAS व पूर्व कलेक्टर निलंबित, जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का भी गठन, बलात्कार का लगा है आरोप

72

रायपुर – बलात्कार मामले में फंसे आईएएस जनक पाठक को निलंबित करने का आदेश मुख्यमंत्री ने देते हुए इनके खिलाफ एक उच्चस्तरीय समिति के गठन कर मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। कम से कम छ्त्तीसगढ़ में किसी मुख्यमंत्री द्वारा आईएएस के खिलाफ लिया गया यह अबतक का सबसे बड़ा एक्शन है। इससे पहले भी ऐसे मामले हुए हैं लेकिन इसमें सिर्फ जांच और लीपापोती कर मामले को टाल दिया गया था, हालांकि एक मामले में कोर्ट ने आदेश भी दिया था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version