Site icon

अम्बिकापुर : खाद बीज केन्द्रों में राजस्व अमलो की दबिश

स्टॉक पंजी, रेट लिस्ट की हो रही है जांच

 अम्बिकापुर 13 जुलाई 2022

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने निर्देश पर जिले के राजस्व अमलो द्वारा रासायनिक उर्वरक के थोक एवं फुटकर विक्रेताआंे के दुकानों पर दबिश देकर स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट व पॉश मशीन की जांच की जा रही है।
    राजस्व की टीम अपने अपने तहसील के गांव में स्थित खाद-बीज केन्द्रों की आकस्मिक जांच कर भंडारित उर्वरक की मात्रा, के साथ ही अब तक की गई वितरण व शेष मात्रा की जानकारी ले रहे है। विभिन्न उर्वरकों के लिए निर्धारित दर सूची भी चस्पा करने कहा जा रहा है।
    ज्ञातव्य है कि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने किसानों को रासायनिक उर्वरक की  उपलब्धता तय कीमत पर हो सके इसके लिए सहकारी समितियों व निजी दुकानों में वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों द्वारा उर्वरक की जमाखोरी को रोकने के लिए राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को लगातार दुकानों की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं

Exit mobile version