Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सेल्स टैक्स बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की : लोकप्रिय मुख्यमंत्री चयनित होने पर दी बधाई

72

  रायपुर -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सेल्स टैक्स बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें देशभर में लोकप्रियता के क्रम में दूसरा स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।        बार काउंसिल के संरक्षक रमेश वर्ल्यानी ने कहा कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य लगातार प्रगति करे और जनजीवन में खुशहाली आए, इसकी हम कामना करते हैं। बार काउंसिल के महासचिव महेश कुमार शर्मा ने वाणिज्यिक कर संभाग-2 के भवन को देवेन्द्र नगर से सिविल लाईन शिफ्ट कर अधिवक्ताओं को सहूलियत देने की पहल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। इस अवसर पर सर्वश्री दिनेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version