Site icon

रायपुर : राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया

रायपुर : राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया

रायपुर. 16 जुलाई 2022

 राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर श्री राकेश रंजन ने आज रायपुर पहुंचते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसके लिए वहां की जा रही सभी व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी, विधानसभा के सचिव एवं सहायक रिटर्निंग ऑफ़िसर दिनेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

Exit mobile version