Site icon

रायपुर : ​​​​​​​बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी: मंत्री कवासी लखमा

रायपुर : ​​​​​​​बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी: मंत्री कवासी लखमा

रायपुर, 16 जुलाई 2022

उद्योग मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तारलागुड़ा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बाढ़ पीड़ितों से रुबरु हुए। मंत्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मुझसे फोन के माध्यम से संपर्क कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेते रहे और पीड़ित परिवारों का ध्यान रखते हुए मुझे तारलागुड़ा भेजा ताकि मैं वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत करा सकूं। उन्होंने कहा कि तारलागुड़ा की स्थिति से विधायक और कलेक्टर से लगातार संपर्क में था और राहत और बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। इस अवसर मंत्री लखमा ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने एवं बाढ़ के पानी कम होने पर क्षतिग्रस्त संपत्ति, घर, मकान, पशुधन, फसल की मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। वहीं राशन खाद्यान्न, मच्छरदानी वितरण करने व स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार के निर्देश भी दिए।
मंत्री लखमा को ग्रामीणों ने अवगत कराया कि नदी किनारे होने के कारण यहां बाढ़ की समस्या बनी रहती है। उन्होंने तारलागुड़ा, अटूकपल्ली,रामपेंटा,कांडला सहित प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुनर्वास हेतु सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए साथ ही ग्रामीणों को उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के लिए आश्वस्त भी किया। मंत्री लखमा ने तारलागुड़ा के पोटाकेबिन में बच्चों से बाढ़ की स्थिति, भोजन एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने आए मंत्री श्री लखमा का बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैव, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन.उपस्थित थे।

Exit mobile version