Site icon

बलौदाबाजार : इंटरव्यू के लिए चयनित लोक सेवा ऑपरेटर एजेंट की सूची जारी

18 जुलाई को होगा इंटरव्यू का आयोजन
बलौदाबाजार,16 जुलाई 2022

जिले में उप तहसील कार्यालय निपनिया एवं तहसील सुहेला में लोकसेवा केंद्र के संचालन हेतु ऑपरेटर एवं एजेंटों से आवेदक पत्र 10 जून 2022 तक मंगाए गए थे। जिसके तहत कुल 96 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन का समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र- अपात्रों की परीक्षण के बाद इंटरव्यू के लिए आमंत्रित लोक सेवा ऑपरेटर एजेंट की सूची जारी कर दी गयी है। इंटरव्यू का आयोजन 18 जुलाई 2022  सोमवार को सँयुक्त जिला कार्यालय कार्यालय के कक्ष क्र,78 में दोहपर  12 बजे से आयोजित होगा। जिसमें चयनित छात्र सभी दस्तावेज के साथ  पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना सुनुश्चित करेंगे। उक्त सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

Exit mobile version