Site icon

अम्बिकापुर : क्षेत्रीय कार्यकर्ता हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 20 जुलाई 2022

अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानी है। उनकी नियुक्ति 9 माह के लिए की जाएगी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि विज्ञापित पदों के लिए 30 जुलाई 2022 शाम 5ः30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के पश्चात आवेदकों को सूचित किया जाएगा जिसकी तिथि 10 अगस्त होगी। आवेदकों को साक्षात्कार 20 अगस्त को लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह चयन सूची 28 अगस्त को जारी की जाएगी। उक्त पद के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है साथ ही विभागीय ई-मेल actwd.ambikapur@gmail.com  पर भी देख सकते हैं।

Exit mobile version