Site icon

रायपुर : खेदापाली जलाशय नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2.59 करोड़ रूपए की स्वीकृति 

रायपुर 21 जुलाई 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-धरमजयगढ़ अंतर्गत खेदापाली जलाशय के शीर्ष एवं नहरों के रिमाडलिंग एवं नहर का लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 59 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को कार्य कराने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 146 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version